IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 14.01.2022 को आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर देशमुख एवं थाना स्टाप के थाना छुईखदान क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेता के उपर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया गया। मुखबिर सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी शेख शहीद पिता शेख अब्दुल उम्र 27 साल साकिन वार्ड नं. 12 बाजार चौक उदयपुर थाना छुईखदान अवैध शराब बिक्री करने के लिए अपने दुकान में रखा था जिसके कब्जे से 20 पौवा गोवा अग्रेजी शराब कीमती 2000 रुपये एवं 45 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3600 रुपये कुल जुमला 11.700 बल्क लीटर कुल रकम 5600 को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान स्टॉफ की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!