भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल के महामंत्री बने आदित्य पराते
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर कार्यकारिणी विस्तार की गई जिसमें आदित्य पराते को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई। पराते छात्र जीवन से ही छात्र राजनीति में सक्रिय थे तथा उनके द्वारा निस्वार्थ भाव से समाज सेवा भी करते आये है जिसको संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनके सेवा भावी को देख कर महामंत्री का दायित्व सौपा गया जिसमें संगठन के इस पद का सम्मान करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह एवं भाजयूमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sub editor

