IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। कल रात मदनवाडा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कलवड में नक्सलियों ने एक युवक की डंडे हाथ मुक्के से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर पर सोया था और कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर कांकेर रोड घुडपाल ग्राम कच्ची रोड के नाला क पास ले गये और पुलिस मुखबिरी के शक मे लाठी-डंडे से पिटाई की और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। मृतक रामजी पिता कुल्ला राम गावडे उम्र 30 साल निवासी कलवर है। सूत्र तो यह भी बता रहे कि नक्सली उस पर नजर रखे हुए थे। इधर नक्सली वारदात के बाद से गांव में मातम पसरा वह लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

You missed

error: Content is protected !!