IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए धान सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

  • धान उपार्जन केन्द्रों में केप कव्हर और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें : कलेक्टर
  • अब तक 196184.84 मीट्रिक टन धान का किया गया उठाव
  • धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला और धान संग्रहण केन्द्र सेवताटोला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजनांदगांव 07 जनवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बारिश की संभावना को देखते हुए धान संग्रहण एवं धान खरीदी केन्द्र में धान की व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला और डोंगरगांव विकासखंड के धान संग्रहण केन्द्र सेवताटोला की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा की सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाए। खरीदे हुए धान का स्टैकिंग करें और सभी स्टैकिंग किए गए धान को केप कव्हर से ढक कर सुरक्षित रखा जाए। धान उपार्जन एवं संग्रहण केन्द्र में पानी जमा न हो, इसके लिए निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने धान का उठाव तेजी से करने अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में बारदाना पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। किसानों से बारदाना नहीं लेना है। कोचियों व बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखा जाए। उनके द्वारा केन्द्र में धान नहीं खपाया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में किसानों से चर्चा की तथा धान विक्रय भुगतान राशि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा ने बताया कि विकासखंड के धान खरीदी केन्द्रों में कहीं कोई समस्या नहीं है। बारिश को ध्यान में रखते हुए धान की सुरक्षा के लिए केप कव्हर की व्यवस्था कर ली गई है। वही धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध है। जिले में अब तक 593485.04 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसमें 196184.84 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। मिलर द्वारा 89092.32 मीट्रिक टन एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा 107092.52 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। उन्होंने बताया कि धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, जिला विपणन अधिकारी श्री गजेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!