राजनांदगांव। शहर के इंदिरा नगर स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। डंप यार्ड में सूखा कचरे की अधिकता की वजह से आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही दमकल और नगर निगम कर्मी मौके पर पहुंचे। यहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

नगर निगम अधिकारी की माने तो आग कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। आगजनी में कचरा जला है फिर भी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले बजरंगपुर नवागांव स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में आगजनी हुई थी। पॉलीथीन व अन्य सूखा कचरे की वजह से डंपिग यार्ड में लगने वाली आग थोड़े ही देर में बेकाबू हो जाती है।


