छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के उरईडबरी में रिच ढाबा जी ई रोड पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार पुलिस चौकी चिचोला को सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर जाकर देखा तो एक 40 वर्षीय व्यक्ति जिसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जिसका मोटर सायकल 01 किलोमीटर दूर पड़ा है तब हेमन लाल धनकर पिता खोरबाहरा धनकर उम्र 34 साल निवासी ओंडार बांध थाना तुमडीबोड मौके पर मिला जो बताया कि मृतक नरसिंग पिता कंवर सिंग गडरिया उम्र 40 वर्ष अपनी मोटर सायकल CG 08 E 2060 होण्डा स्ट्रीम से अपनी पत्नि को साथ मे पीछे बिठाकर अपने घर से चिचोला की ओर आ रहा था जिसे रिच ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन चालक जो राजनांदगांव की ओर से आकर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है जिससे घटनास्थल पर ही नरसिंग का मौत हो गया है तथा उसकी पत्नि घायल होने से जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर किया गया है चिचोला पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मर्ग कायम किया गया है


