IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र तुमड़ीबोड, सड़क चिरचारी, महाराजपुर का किया निरीक्षण… धान को बारिश से बचाने किए गए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धान खरीदी केन्द्र मेें धान के उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र में बारिश से धान की सुरक्षा के लिए किए गए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डोंगरगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र तुमड़ीबोड तथा छुरिया विकासखंड के महाराजपुर एवं सड़क चिरचारी धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान की स्टैकिंग मेें ढके कैप कव्हर, ड्रेनेज, पानी निकासी सहित अन्य व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी लगातार जारी रहे। किसानों को धान विक्रय करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र मेें तेजी से धान का उठाव करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि अधिकारी लगातार धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें एवं पानी से धान का बचाव के लिए सभी सुरक्षित उपाय करें। उन्होंने कहा कि जिले में आकस्मिक रूप से हुई बारिश से धान को बचाने के लिये हरसंभव प्रयास एवं उपाय किये जा रहे हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में कैप कव्हर से धान के स्टैक को सुरक्षित किये गए हैं। जिले में लगभग 48 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। धान खरीदी केन्द्र में धान की स्टैकिंग का कव्हर करके रखा गया है। बारिश से धान को नुकसान नहीं हुआ है। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!