IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

धान की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने झोंकी अपनी ताकत… कलेक्टर ने अधिकारियों को धान के सुरक्षित रख-रखाव तथा समुचित व्यवस्था करने दिए निर्देश

  • धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर लगाने तथा धान के उठाव के लिए युद्ध स्तर पर किया जा रहा कार्य

राजनांदगांव 29 दिसम्बर 2021। असामायिक वर्षा को देखते हुए धान उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी अधिकारियों को धान के सुरक्षित रख-रखाव तथा समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर स्वयं धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर लगाने तथा धान के उठाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। ज्यादातर समितियों में कैप कव्हर लगाकर धान को सुरक्षित कर लिया गया है। डे्रनेज की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिला स्तरीय अधिकारी सतत निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।

सभी एसडीएम, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, जिला विपणन अधिकारी गजेन्द्र राठौर, सहायक खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक एवं सभी खाद्य निरीक्षक तथा टीम द्वारा लगातार निरीक्षण कर धान की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!