IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में लापरवाही बरतने एवं लोगोें को आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेन देन करने वाले इंजीनियर को कार्य से किया अलग

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कन्सलटेंसी इंजीनियर राकेश साहू की शिकायत पर आयुक्त ने साहू को कार्य से किया पृथक

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में लापरवाही बरतने एवं लोगोें को आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेन देन करने की शिकायत प्राप्त होने पर डी.डी.एफ. कन्सलटेंसी इंजीनियर राकेश साहू को नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतेष चतुर्वेदी ने आवास के कार्य से पृथक कर दिया।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को शासन द्वारा आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। आवास योजना के क्रियान्वयन में लगे कुछ इंजीनियर व कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी कडी में डी.डी.एफ. कन्सलटेंसी इंजीनियर श्री राकेश साहू द्वारा लोगों से पैसा लेकर आवास दिलाने की शिकायत प्राप्त हुयी। शिकायत प्राप्त होने पर उक्त इंजीनियर को कार्य से पृथक कर दिया गया है। उन्होंनें जन समान्य को अवगत कराते हुये कहा है कि साहू इंजीनियर से आवास संबंधी किसी प्रकार की चर्चा न करे और पैसा लेन देन की शिकायत निगम कार्यालय में आकर दर्ज करावे। श्री साहू का आवास योजना के संबंध में अब किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने निगम कार्यालय में सम्पर्क करे,इसके अलावा अन्य किसी से सम्पर्क न करे। पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार आवास का आबंटन किया जायेगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!