IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। राजस्थान के पाली में आयोजित क्लब नेशनल बेसबाल प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 34 खिलाड़ी लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ी बालक वर्ग में एवं 18 खिलाड़ी बालिका वर्ग मे सम्मिलत होंगे। बालक वर्ग के कप्तान ओमप्रकाश सिन्हा एवं बालिका वर्ग में एकता जंघेल होंगी। वहीं बालक वर्ग के कोच श्री कृष्णा तिवारी एवं मैनेजर श्री नोवित साहू होंंगे। साथ ही बालिका वर्ग में कोच एंव प्रंबधक के रूप में ओमान तम्बोली एवं सुयश वाजपेयी दल के साथ सम्मिलत होंगे। यह टीम विगत 45 दिनों से अभ्यासरत है। कोच कृष्णा तिवारी का कहना है कि टीम का प्रदर्शन प्रतियोगिता सराहनीय है। इस क्लब टीम में राजनांदगाँव जिले के अलावा, दुर्ग, कबीरधाम, रायपुर एवं जांजगीर जिलो के 5 खिलाड़ी सम्मिलित है जो चैलेन्जर बेसबॉल क्लब राजनांदगाँव के लिए प्रदर्शन करेंगे। खिलाडियों को आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं देने के लिए  छत्तीसगढ़ सॉफ्ट बेसबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भावेश बैद उपस्थित हुए एवं अच्छे खेल एवं पद· प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संघ के कोषाध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव, सहसचिव ईश्वर महोबिया, गुडवंत सिन्हा, श्रेयंश चंद्राकर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

You missed

error: Content is protected !!