बुढ़ासागर एवं रानीसागर सौदर्यीकरण कार्य की जॉच समिति की रिपोर्ट का अवलोकन
राजनांदगांव 24 दिसम्बर 2021। बुढ़ासागर एवं रानीसागर सौदर्यीकरण कार्य की जॉच हेतु बनाई गयी जॉच समिति की बैठक निगम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी की अध्यक्षता में आहुत की गयी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य विनय झा, जल मोटर प्रतिपालन एवं विद्युत विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह, पार्षद विजय राय, पार्षद शरद सिन्हा उपस्थित हुये। वही अधिकारियों में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, सहायक अभियंता संदीप तिवारी एवं उप अभियंता दीपक महाला, लोककर्म विभाग के उच्च श्रेणी लिपिक प्रभूदयाल साहू उपस्थित थे।
बैठक में अब तक हुये कार्यो की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा प्रस्तुत की गयी, जिसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा सवाल जवाब किया गया एवं कई कार्याे में जन प्रतिनिधियों के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया, जिसे अगली बैठक में सम्पूर्ण जानकारियों के साथ उपस्थित होने को कहा गया। पूर्व में कलेक्टर के द्वारा की गयी जॉच समिति की रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया। बैठक में सौदर्यीकरण से संबंधित एवं भुगतान की गयी राशि का बारीकी से अध्यन किया गया। साथ ही आगे स्थल में जाकर जॉच करने की बाते बैठक में कही गयी। बैठक में जॉच समिति के सदस्यों के द्वारा पानी फेकने, मिट्टी खोदाई एवं मलबा परीवहन से लेकर मलबा बेचने तक की विस्तृत जानकारी ली गयी। साथ ही यह खास समझाईस दी गयी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के उपर सक्त कार्यवाही एवं एफ.आई.आर. की अनुशंसा जॉच समिति के द्वारा की जावेगी। उक्त बैठक की जानकारी विभागीय प्रभारी सदस्य (लोककर्म) मधुकर वंजारी के द्वारा दी गयी।

Sub editor