IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। बीते दिनों शहर के सिविल लाईन में हुए हत्याकांड का खुलासा हो चुका है। मामले का आरोपी और कोई मृतक का बेटा है। जिसने रुपयों के लेनदेन के विवाद में पिता की हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
20 दिसंबर 2021 को मृतक गजेन्द्र कुमार शुक्ला पिता भोजराम शुक्ला उम्र 58 वर्ष (समाज कल्याण विभाग में पदस्थ तृतीय वर्ग कर्मचारी) निवासी मकान नं0 H/48 न्यू सिविल लाईन राजनांदगांव की आकस्मिक मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच जुटी थी। जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही, प्रार्थी एवं गवाहो के कथन व शासकीय मेडिकल कलेज पेन्ड्री के डॉ. अक्षय कुमार रामटेके से प्राप्त पीएम रिपोर्ट से मृतक गजेन्द्र कुमार शुक्ला की मौत मुंह नाक को दबाने व सिर में चोट लगने से होना बताया गया। मृत्यु की प्रकृति होमिसाईडल होना लेख किया है। मामले में गवाहों के कथन व घटना स्थल निरीक्षण व पीएम रिपोर्ट से मृतक गजेन्द्र कुमार शुक्ला की मृत्यु उसके सिर व चेहरे में आयी चोट व मुंह नाक को दबाने से होना पाया गया।

Crime reporter राजनांदगांव: समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी की सदिग्ध हालात में मिली लाश, आँख और मुँह से निकला था खून, हत्या की आशंका…

फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा
मृतक की हत्या उसके पुत्र नवीन शुक्ला उम्र 25 वर्ष द्वारा मृतक को सिर चेहरे में गंभीर प्राण घातक चोट मारकर मुंह नाक को दबाकर हत्या करना पाया गया है। अपराध धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच में आगे पता चला कि दोनों पिता पुत्र आपस में शराब पीकर लडाई झगडा विवाद करते थे। पड़ोसियों ने इसकी पुष्टि की। आज से लगभग 05 वर्ष पूर्व भी मृतक गजेन्द्र कुमार शुक्ला का उसके बेटे नवीन शुक्ला के साथ वाद विवाद झगडा हुआ था। तब नवीन शुक्ला ने मृतक के पैर में बहुत बार मारकर घायल किया था। तब मृतक गजेन्द्र शुक्ला ने अपनी मां स्व0 शांति बाई शुक्ला को बताया था कि देखना मां एक दिन मेरा बेटा मेरे को मार डालेगा। बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

You missed

error: Content is protected !!