महान गणितज्ञ रामानुजन पर देश को गर्व : डाॅ. टांडेकर
- शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय मेेें राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा डाॅ. के.एल. टांडेकर के मार्गदर्शन एवं डाॅ. के.के. देवांगन के निर्देशन में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य मेें सभी विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता का विषय “Contribution of Ramanujan to Mathematics” था। इस प्रतियोगिता का संचालन डाॅ. हेमंत कुमार साव ने आयोजित किया तथा उन्होंने बताया कि रामानुजन गणित में बिना किसी डिग्री एवं प्रशिक्षण के गणित के क्षेत्र में ऐसा कार्य किया कि उनके कुछ सवालों का हल अभी तक नहीं ढूंढा जा सका। रामानुजन के इस प्रतिभा से प्रभावित होकर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हार्डी ने उन्हें इंग्लैंड बुलाया और उनके साथ रिसर्च का कार्य किया। रामानुजन ने लगभग 3500 प्रमेयों का खोज किया। डाॅ. के.के. देवांगन ने बताया कि रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में अनेक महान कार्य जैसे पाई की गणना, इनफाईनाइट सिरीज आदि का खोज किया जिसका आधुनिक गणित में तथा कम्प्यूटर के क्षेत्र में उपयोग हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गणित विज्ञान की रानी है। रामानुजन ने गणित को देश-विदेश में प्रसिद्ध करवाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. के.एल. टांडेकर ने अपने उद्बोधन में बताया कि महान गणितज्ञ श्री रामानुजन पर देश को गर्व है। ऐसे महान गणितज्ञ के पदचिन्हों पर चलने का विद्यार्थियों को आव्हान किया तथा दोनों प्रतियोगिता में विजेता छात्र/छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। क्विज प्रतियोगिता का संचालन प्रो. कविता साकुरे द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायकगण के रूप में डाॅ. प्रीतिबाला टाॅक, डाॅ. युनूस रजा बेग और डाॅ. अश्वनी कुमार शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजय मेश्राम, द्वितीय स्थान पर कुमकुम झा एवं तृतीय स्थान पर अनुपमा श्रीवास्तव व नीरज कुमार रहे। क्विज प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें चंदन साहू, देविका साहू, टीकम कुमार रावटे के गु्रप को प्रथम स्थान, बाबूलाल, लक्ष्मीकांत, शिवेन्द्र देशमुख के ग्रुप को द्वितीय स्थान और निधी मेहर, विधि साहू, यामिनी साहू के गु्रप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय द्वारा Quiz एवं Puzzle कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र बाबूलाल और अजय कुमार कुंजाम महाविद्यालय का राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय भिलाई में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्राध्यापक एवं गणित के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Sub editor