IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतका पेमेश्वरी वर्मा पिता बहुर सिंग वर्मा उम्र 21 साल निवासी सलोनी का दिनांक 03/12/21 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 128/21 धारा 174 जा ० फौ ० कायम कर जांच में लिया गया। जांच दौरान जानकारी मिली की मृतका पेमेश्वरी वर्मा पिता बहुर सिंग वर्मा उम्र 21 वर्ष की सगाई बहादुर वर्मा निवासी भोथी के साथ दिनांक 21/11/21 को हुई थी। सगाई के बाद मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना संदेहास्पद लगने पर निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोगरगढ़ के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आला अधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन लेकर मृतका के पिता बहुर सिंग वर्मा, छोटी बहन रिमा वर्मा तथा परिवार के सदस्य से पूछताछ किया गया। जिन्होंने बताया कि सगाई के बाद से गांव का ही प्रमोद कुमार वर्मा के द्वारा मृतका पेमेश्वरी वर्मा को मैं तुम से प्यार करता हूं, शादी नहीं होने दूंगा बोलकर प्रताडित करता था। प्रमोद कुमार वर्मा के प्रताड़ना से तंग आकर पेमेश्वरी वर्मा द्वारा स्वंय फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच के दौरान धारा 306 भादवि का अपराध पाये जाने से व आरोपी द्वारा अपराध कबूल किये जाने से उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी- प्रमोद कुमार पिता पल्टूराम वर्मा उम्र 24 साल निवासी सलौनी थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव।

You missed

error: Content is protected !!