IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. भारत रत्न स्व . श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगाव में अस्पताल अधीक्षक डॉ . संदीप चन्द्राकार के द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ द्वेषपूर्ण बर्ताव किया जा रहा है। उनके द्वारा आकस्मिक अवकाश एवं अन्य अवकाश लेने की स्थिति में दैनिक वेतन भोगी को जबरदस्ती काम से बेदखल किया जा रहा है। ये वे कर्मचारी है जिन्होंने विगत कई वर्षों से वहां पर अपनी सेवायें प्रदान कर रहे हैं एवं कोरोना काल में भी अपनी अमुल्य सेवायें दी हैं। अस्पताल अधीक्षक के द्वारा यह कृत्य एक प्रकार से अमानवीय है। छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री सत्यम हुमने ने कहा कि यदि अस्पताल अधीक्षक का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ ऐसा ही भेदभाव पूर्ण रवैया रहा तो अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी अस्पताल प्रबंधक की होगी।

You missed

error: Content is protected !!