IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मृतक कृषक सुरेश कुमार के आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस

  • गिरदावरी के आधार पर ही धान बिक्री हेतु हुआ था पंजीयन
  • मृतक के धान के रकबे एवं पंजीयन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं
  • रकबा को लेकर जिले में कोई समस्या नहीं

राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2021। छुरिया विकासखंड के ग्राम करेगांव के कृषक सुरेश कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई, जांच में यह पाया गया कि मृतक के धान के रकबे एवं पंजीयन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा आत्महत्या की जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सोसाईड नोट आदि प्राप्त नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि मृतक का गिरदावरी के आधार पर ही धान बिक्री के लिए पंजीयन किया गया था।

जिले में रकबा को लेकर कोई समस्या नहीं है। धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गिरदावरी के अनुसार मृतक के संयुक्त खाते की भूमि रकबा 1.538 हेक्टेयर में से रकबा 0.825 हेक्टेयर पर धान बोया गया है जिसके अनुसार रकबा 0.825 हेक्टेयर का पूर्ण पंजीयन हुआ है। मृतक द्वारा धान बिक्री हेतु टोकन नहीं कटाया गया था, धान बिक्री होने पर मृतक को 76 हजार 415 रूपए मिलता।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!