IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

डोंगरगढ़ क्षेत्र में आदिवासी कँवर पैकरा समाज का वार्षिक महासम्मेलन 28-29 मार्च को खूबा टोला में

राजनांदगांव/कवर्धा: आदिवासी कँवर पैकरा समाज का डोंगरगढ़ परिक्षेत्र में वार्षिक महासम्मेलन ग्राम खूबा टोला, पोस्ट लाल बहादुर नगर, तहसील डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में 28 और 29 मार्च को आयोजित होगा। यह आयोजन सामाजिक एकता, अखंडता और समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या विष्णुदेव साय होंगी। विशिष्ट अतिथियों में डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दलेश्वर साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव शामिल होंगी। अध्यक्षता ग्राम पंचायत खूबा टोला के सरपंच खिलेश्वर यादव करेंगे। समाज के प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार चन्द्रवंशी ने सूचना देते हुए सभी समाजजनों, कुटुंबजनों और वरिष्ठ जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह महासम्मेलन समाज की एकजुटता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

error: Content is protected !!