IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कुण्डा न्यूज़–*हिन्दू धर्म के परम्परा अनुसार शुभ पर्व प्रत्येक वर्ष अषाढ़ मास के पूर्णिमा तिथि में गुरू की पूजा अर्चना की जाती है शांति कुंज हरिद्वार द्वारा इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा इसी की शाखा कुण्डा के समीप ग्राम पेंड्री कला में बिलासपुर जबलपुर मार्ग पर स्थित गायत्री यज्ञपीठ में दिनांक 24 जुलाई 2021 शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम इस प्रकार प्रातः06 बजे 108 बार सामूहिक गायत्री मंत्र का जाप, प्रातः 07 बजे साधको द्वारा हस्त लिखित 11000 मंत्र का भेंट 7:30 बजे तपोनिष्ठ पं. राम शर्मा आचार्य गुरु की पूजा वंदना एवं संदेश 08 बजे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हवन एवं महाआरती, प्रातः10 बजे वृहद वृक्षा-रोपण गायत्री एवं पतंजलि द्वारा,11 बजे मां भगवती भंडारा में भोजन प्रसाद आदि,शाम 03 बजे से रामचरित मानस प्रवचन का आयोजन आयोजित है।

आयोजक रामातार चन्द्राकर एवं कुमार चन्द्राकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत क्षेत्र मात्र एक गायत्री माता की मंदिर पेंड्री कला में है जिसकी स्थापना वर्ष 2019 में हुई है श्री चन्द्राकर ने बताया यह मंदिर ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार से संचालित है इस मंदिर ट्रस्ट में विभिन्न प्रकार की संस्कार सामूहिक विवाह ,विवाह यग्योपवित पुंसवन संस्कार जन्म दिवस निःशुक्ल होता है वही प्रत्येक गुरुवार को कुण्डीय गायत्री यतायन्त्र होता है एवं प्रत्येक वर्ष धार्मिक त्यौहार पर कार्यक्रम, इस मंदिर ट्रस्ट में अभी तक 21 जोड़े का सामूहिक विवाह 50 पुंसवन संस्कार 51 जन्म दिवस 6 यंतोपविस संस्कार सम्पन्न हो चुका है एवं 755 वृक्षा रोपण कर चुके है आगमी वृक्षारोपण एवं विवाह कार्यक्रम होना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!