IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*तीन दिवसीय चलाया गया स्वच्छता अभियान*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रथम दिवस स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा के साथ, दूसरा दिन जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थल महत्व के स्थल भोरमदेव प्राचीन मंदिर परिसर, गार्डन और एंट्री गेट से मंदिर तक और तीसरा दिन पुराना पुलिस लाइन फोर्स एकेडमी परिसर के आसपास कचरो की सफाई कर, प्लास्टिक डिस्पोज कर आसपास का सफाई किया गया। इस दौरान भोरमदेव में अंग्रेजी के लेखक वाई के तिवारी का अंग्रेजी कम्युनिकेशन पुस्तक का विमोचन एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, उप पुलिस पनिकराम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजित ओगरे, आरआई नरगिस तिग्गा बघेल, थाना प्रभारी बोड़ला रमाकांत तिवारी, भोरमदेव थाना प्रभारी मूलचंद पटले, ट्रेनर प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी, आरक्षक दशरथ साहू सहित फोर्स सैकड़ो छात्रों ने स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दिया।

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने फोर्स एकेडमी के छात्रों को बताया कि स्वच्छता अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को साथ जोड़कर उन्हे सकारात्मक तरीके से ग्रामीण क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है। कचरा, गन्दगी फैलाना व वातावरण को दूषित करना आदि अनेक समस्याएं है। हम अज्ञानता के कारण अनेक जानलेवा बीमारियों को बढ़ावा देते है जिसका दुष्प्रभाव हम सभी पर पड़ता है।

*फोर्स एकेडमी में लाइब्रेरी की होगी सुविधा*

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि अब फोर्स एकेडमी के अंतर्गत अलग से लाइब्रेरी की सुविधा भी प्रदान की जायेगी, जिसमे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा के पुस्तकों का संग्रह एवं सभी प्रकार के समाचार पत्र उपलब्ध होंगे। यह सभी प्रकार की सुविधा छात्रो के लिए पूर्णतः निःशुल्क होगा।

*अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देनी चाहिए*

एसपी डॉ. सिंह ने छात्रों का आह्वान किया कि आज समय आ गया है कि हम समय के साथ बढ़ते हुए एक सभ्य समाज का निर्माण करे और अपने आसपास गन्दगी न फैलाएं और न फैलने दें। हमें एक दूसरे की भावना का आदर करना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!