IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शासकीय डाटा एंट्री आपरेटर संघ कबीरधाम द्वारा 12 दिसम्बर 2021 को जिले की अंतिम छोर में बसे ग्राम थुहापानी, कुण्डपानी, बोक्करखार, शम्भूपीपर , कबरी पथरा के वनवासी, बन्धुओं, बुजुर्गों, महिलाओं को कंबल वितरण किया गया, जिसे ग्रामवासियों ने सहर्ष स्वीकार किया।
शासकीय डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वनांचल क्षेत्र के वनवासी अपेक्षाकृत ज्यादा अभावग्रस्त रहते हैं। इसलिए ऑपरेटर संघ इन क्षेत्रों में कंबल वितरण को प्राथमिकता दे रही हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र साहू, रमेश महोबिया,  कुंदन साहू, कमल देवांगन, शैलेँद्र कोर्राम, सतीश बाँधेकर, लव साहू,  मनोज विश्वकर्मा शामिल थे।
error: Content is protected !!