IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक

बेमेतरा 27 नवम्बर 2021-राज्य शासन कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित रबी मौसम में फसल बीमा कराने हेतु 15 दिसम्बर 2021 तक तय किया गया है।

उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे किसानों को वितरीत मौसम जैसे-कम तापमान, अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम, कीट व्याधियों का प्रकोप लगातार अवर्षा की स्थिति निर्मित होना, ओला वृष्टि आदि से होने वाले नुकसान से बचाने पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा लागू की गई है। रबी फसल 2021 में जिले के अंतर्गत बीमा कराने वाले कृषकों को अधिसूचित फसल के अनुसार निर्धारित कुल बीमित राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम जो भी कम हो राशि कृषक अंश के रूप में ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के कृषकों को जमा करने होंगे। अऋणी कृषक फसल लगाने का स्व घोषित प्रमाण पत्र, नक्शा खसरा, आधार कार्ड, अपने बैंक पासबुक छायाप्रति जिसमें आईएफएससी कोड इत्यादि का उल्लेख हो, जमा कर बीमा करा सकते है।

योजना के अंतर्गत ऋणी कृषकों के लिये विकल्प चयन के आधार पर क्रियान्वित होगी। ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते हैंे, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी चयन प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र बीमा आवेदन की अंतिम तिथी के 7 दिवस पूर्व तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा में हस्ताक्षरित घोषणा पत्र जमा नहीं करने पर संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिये स्वीकृति व नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जावेगा। इस मामले में किसी भी प्रकार की त्रुटि संबंधित बैंक किसानों के स्वीकार दावों के भुगतान के लिये उत्तरदायी होगा।

बीमा के दायरे में आयेंगी ये फसलें-

टमाटर और आलू के लिये बीमित राशि क्रमशः 1 लाख रूपये और 5 प्रतिशत की प्रीमियम राशि के हिसाब से 5 हजार है। इसी प्रकार बैगन एवं प्याज के लिये बीमित राशि क्रमशः 70 हजार रूपये है और 3500 रूपये प्रीमियम राशि है। फूलगोभी और पत्तागोभी की बीमित राशि क्रमशः 60  हजार रूपये है और 3000 रूपये प्रीमियम राशि है।
बीमा कराने हेतु अधिकृत संस्थाऐं हैं-च्वाइस सेंटर, बजाज आलियांस जनरल इन्श्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधि, लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति तथा विकासखण्ड में स्थापित शासकीय उद्यान रोपणी क्रमशः शासकीय उद्यान रोपणी, पड़कीडीह, बेमेतरा (मोबा. नं. 78282-81733) शासकीय उद्यान रोपणी, मोहगांव, साजा (मोबा. नं. 98935-02037) शासकीय उद्यान रोपणी, नेवनारा, बेरला (मोबा. नं. 94242-14107) शासकीय उद्यान रोपणी, झिलगा, नवागढ़ (मोबा. नं. 94792-35653) से भी संपर्क किया जा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!