IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। देश मे बढ़ते हुए मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के विरूद्ध जिले में चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान पदयात्रा में आज कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 1 से शुरुआत की गई। जो वार्ड नंबर 9 में समापन किया गया।  जन-जागरण अभियान पद यात्रा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी शहर में पैदल चले।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री मो.अकबर क्षेत्रीय विधायक के निर्देशन पर जन-जागरण अभियान पदयात्रा में क्रेडा आयोग के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, जमील खान, जित्तू दोसी, बलदाऊ चंद्रवनशी, सीतेश चंद्रवनशी, संजय लांझी, हिरेश चतुर्वेदी, जय साहू, गुलफाम खान, सुनील साहू, सहित बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने केंद्र सरकार को मंहगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ने कहा आज 7 वर्ष पहले देश की जनता से झूठ बोलकर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा 15 लाख जमा करने का वादा झूठा निकला केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान गरीब मध्यम वर्गीय परिवार कर्मचारी लगातार परेशान वही राज्य के भूपेश सरकार अपने 36 मे से 25 चुनावी वादे पूरा कर दी है अभी सरकार की दो वर्ष बाकी है बाकी वादे को भी पूरा करेगी।  बढ़ते हुए मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार को कोसा भाजपा की सरकार जिस तरह से बेहताशा मंहगाई को बढ़ा रही है  इसके विरोध में कांग्रेस आम जनता की लड़ाई सड़क पर उतर कर लड़ रही है केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार की  गलत नीतियों के कारण मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा सरकार ने डीजल पेट्रोल सहित रशोई गैस की दामो बेतहाशा वृद्धि कर पूरे देश को महंगाई की गर्त में धकेल दी है। उन्होंने कहा जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो डीजल पेट्रोल की कीमतों पर मामूली से वृध्दि पर भाजपा के कुछ नेत्रियों के द्वारा चूड़ी फोड़कर कर विरोध जताते व कुछ पाखंडियों के द्वारा अनशन पर बैठ जाते थे पर आज इस कदर मंहगाई बढ़ने के बाद भी वो कुम्भकर्णी नींद में सो हुए है। वही दुसरी तरफ छ.ग.की कांग्रेस की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्य किसानों की कर्जा माफ 2500 रु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी राजीव गांधी न्याय योजना तहत 9000 रु प्रति एकड़ किसानों की खाता में डाला गोधन योजना के तहत 2 रु प्रति किलो गोबर खरीदी नरवा गरूवा घुरवा बारी के माध्यम से स्व सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराया। इन आरोप के साथ कांग्रेस पदयात्रा कर मोहल्ले गली में अपनी आवाज बुलंद की।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!