IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने दिए निर्देश-साफ सुथरे और मानक धान की होगी खरीदी

एक हैक्टेयर से कम वाले छोटे किसानो का एक साथ होगी धान खरीदी

किसान अपना धान बेचने पचास प्रतिशत बारदाना ला सकेंगे

धान खरीदी केन्द्रों की साफ सफाई, सुरक्षा और लाईट व अन्य मूलभूत सुविधाएं की तैयारी करें

कवर्धा। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रोरट सभा कक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान  खरीदी के तैयारियों की गहन समीक्षा की। एक दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  बीएस उइके, डिप्टी कलेक्टर  बर्मन, डिप्टी कलेक्टर  संदीप ठाकुर, सर्व एसडीएम, खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम, डीएमओ मार्कफेड, तहसीलदार, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, परिक्षेत्र कबीरधाम, सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सर्व धान खरीदी केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।
कबीरधाम जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या और धान के रकबे में बढौतरी को देखते हुए किसानों की सुविधाओं के लिए कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जिले में 6 नए धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। जिले में धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 94 से बढ़ कर अब 100 हो गई है। बनाए गए नए धान खरीदी केन्द्र सहसपुर लोहारा तहसील में गोरखपुर कला, मोतिमपुर, क्षीरबांधा, कवर्धा तहसील में कान्हाभैरा, जरती और बोडला तहसील में बेंदरची शामिल है। कलेकटर शर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार को नवीन धान खरीदी केन्द्रो के लिए स्थल का चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होने इसके लिए धान खरीदी प्रभारी बनाने के भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस बार सुचारू रूप से धान खरीदी की व्यवस्था बनाए रखने तथा धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिले के प्रत्येक तहसीलवार एक-एक डिप्टीकलेक्टरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, साथ ही प्रत्येक धान खरीदी केद्रों के लिए एक-एक नोडल भी बनाए गए है।
बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत किसानों में एक लाख 14 हजार 371 है। कुल रकबा 112395 हेक्टर है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष धान रकबे में 1.95प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कलेक्टर ने सभी तहसीलदार को निर्देशत करते हुए कहा कि वर्तमान में किसानों तृटि सुधार के लिए आवेदन किया जा रहा है, सभी आवेदन स्वीकार करें और प्राथमिकता में निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के लिए धान मानक तय करते हुए एमएसपी और एफएक्यू  मापदण्ड तय किया गया है। निर्धारित मापदण्ड के आधार पर साफ सुधरे और मानक धान की खरीदी की जाएगी। धान की गुणवत्ता से समझौते नहीं किए जाएगे। कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी की व्यवस्था रहेगी। एक हैक्टेयर से कम वाले छोटे किसानों को एक बार में धान खरीदी होगी। इसी तरह सीमांत किसानों से दो बार में खरीदी की जाएगी। सीमांत किसानों को तीसरा टोकन काटने के लिए नोडल अधिकारी से परीक्षण कराए जाएंगे। इसी तरह बडे किसानों से भी धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने बारदाना की कमी को दूर करने के लिए किसानों से उनके धान के अनुपात में पचास प्रतिशत बारदाना के साथ धान बेच सकेंगे।
कलेक्टर शर्मा ने बैठक में अन्य राज्य से और कोचियों, बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने, किसान पंजीयन के सम्बंध में, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के सम्बंध में प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में तैयारियां सुनिश्चित करने के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की एवं संवेदनशील केंद्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समय पर मिलिंग के लिए पंजीयन कार्य पूर्ण करने तथा मिलर्स बारदाने के संग्रहन के सम्बंध में जिला खाद्य अधिकारी एवं बारदानों के उठाव के सम्बंध में जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। संग्रहण केंद्र में पानी व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, शौचालय, आद्रता मापी मशीन, डैनेज व्यवस्था, तिरपाल व्यवस्था, जमाल व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

पंजीकृत कृषकों का रकबा सहित प्रकाशन सभी सहकारी समितियों तथा ग्राम पंचायतों में 26 नवंबर 2021 को किया गया, किसान कर सकते है अवलोकन

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 1.13 लाख कृषकों का पंजीयन धान खरीदी के लिए किया गया है। पंजीकृत कृषकों का रकबा सहित प्रकाशन सभी सहकारी समितियों तथा ग्राम पंचायतों में 26 नवंबर 2021 को किया गया। कृषकगण सूची का अवलोकन कर 27 और 28 नवंबर तक दावा- आपत्ति दर्ज कराते हुए पंजीयन में संशोधन का कार्य करा सकते हैं। वेब साइट में भी  कृषक पंजीयन की जानकारी उपलब्ध है पंजीकृत कृषक एकीकृत किसान पोर्टल आईडी अथवा किसान कोड का उपयोग कर उक्त पोर्टल से पंजीयन संबंधी जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकते हैं। जिन कृषकों के पंजीकृत रकबे एक से अधिक समितियों में प्रदर्शित हो रहे हैं वे कृषक किसी एक समिति में धान विक्रय करने के लिए आवेदन नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कवर्धा में जमा कर सकते हैं अथवा अलग-अलग समितियों में भी विक्रय कर सकते हैं।

धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था व विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने तथा धान विक्रय करने वाले कृषकों की विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07741-232048 है।

धान खरीदी के दौरान पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं के निदान के लिए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी के दौरान होने वाले पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं को विशेष ध्यान में रखते हुए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें तहसील बोड़ला के लिए संयुक्त कलेक्टर  इन्द्रजीत बर्मन मो-9753310969,  दीप्ति गौते मो-9406035160, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी मो-6264201896, पंडरिया एसडीएम  डी आर डाहिरे मो-9827152283 और डिप्टी कलेक्टर  रेखा चंद्रा मो-9752806153 की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित अधिकारी धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व से ही धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था को लेकर विभिन्न अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर खरीदी कार्य सुचारू रूप से करवाएंगें।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!