IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

लापरवाही: वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने लगा दी सफाई कर्मचारी की ड्यूटी, घर – घर जाकर लगा रहे टीका

लक्ष्य से आधा टीका भी नहीं लगा रहे कर्मचारी

बेरला ब्लाॅक के ग्राम कुम्ही में टीका लगाते मिला सफाई कर्मचारी

एक्सरिपोर्टर टीम ने पड़ताल की तो खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल

फोटोः01 कुम्ही में गर्भवती महिला को टीका लगाता स्वीपर

बेमेतरा:- 26 नवंबर 2021:- जिले में स्वास्थ्य विभाग कोविड 19 के रोकथाम के लिए टीके लगाने के टारगेट को पूरा करने के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर जान जोखिम में डाल रहे है।
कोरोना के वैक्सीनेशन से छूटे लोगों को टीके लगाने स्वास्थ्य विभाग का दल घर- घर जा रहा है। टीका लगाने स्वास्थ्य विभाग ने अप्रशिक्षित और अकुशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। जो गांवों व शहरों में डोर- टू डोर घर – घर जाकर छूटे लोगों को टीके लगा रहे है। इनमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। एक्सरिपोर्टर टीम ने पड़ताल की तो स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। पड़ताल के दौरान पाया गया कि बेरला ब्लाॅक के ग्राम कुम्ही में स्वीपर (सफाई कर्मचारी) घर – घर जाकर छूटे लोगों को टीके लगा रहा है। सफाई कर्मचारी रूपलाल बारले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में पदस्थ है। सफाई कर्मचारी बारले ने बताया कि कुम्ही में 50 लोगों को टीके लगाना है। 10 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 40 लोगों को शाम तक टीका लगाना जाना है। इनमें ऐसे भी महिलाएं है जो गर्भवती है। जिसे टीका लगाया जा चुका हैं। स्वास्थ्य विभाग की जरा सी लापरवाही लोगों की जान भी ले सकती है।

नोटिस मिलने के बाद भी अधिकारी वैक्सीनेशन में कर रहे लापरवाही
जिले में टीकाकरण अभियान के माध्यम से 24 नवबंर से 27 नवबंर तक अभियान चलाया जाना है। जहां छूटे हुए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों घर – घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगे। अभियान में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानित, व कोटवार को भी शामिल किया गया है। जो लोगों की पहचान कर कर्मचारियों के कार्यो में मदद करेंगे। पांच दिन पहले ही कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने जिले में लक्ष्य से वैक्सीनेशन कम पाए जाने पर नाराजगी जताई थी। मामले में कलेक्टर ने सीएचएमओं डाॅ. प्रदीप घोष, बेरला बीएमओं जितेन्द्र कुंजाम, बेमेतरा खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शरद कोहाड़े, नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बुधेश्वर वर्मा, साजा खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अष्वनी घनश्याम ठाकुर, खम्हरिया स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी समेत, बेरला, नवागढ़ जनपद सीईओं सहित को शोकाॅज नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा था। साथ ही 30 नवबंर तक वैक्सीनेशन किसी भी हाल में करने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

प्रतिदिन 25 हजार टीका लगाना है, लगा रहे केवल 13 हजार

जिले में अभी भी 6 लाख 43 हजार 240 लोगों को टीका लगाया जाना शेष है। इनमें से अभी तक 4 लाख 76 हजार को लोगों पहला डोज लगाया गया है। वही केवल 1 लाख 66 हजार 698 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया है। अभी भी 1 लाख 67 हजार 9 लोगों को टीका लगाया जाना है। जिले में प्रतिदिन 25 हजार टीका लगाया जाना है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रतिदिन 12-13 हजार टीका ही लगाया जा रहा है। यानी कर्मचारियों के द्वारा लक्ष्य से आधे टीके भी नहीं लगा पा रहे है। जिसके चलते जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी गति से हो रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का अमला घर- घर पहुंच रहा है। उसमें भी लक्ष्य को हासिल करने में पिछड़ गया है। ऐसे में निर्धारित तिथि में वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा।
बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को भी ढूंढ़कर स्वीपर लगा रहे टीका
जिले में वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रषिक्षित व अकुशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो घर- घर पहुंचकर लोगों को टीका लगा रहे है। ग्राम कुम्ही में टीकाकरण अभियान के दौरान स्वीपर ने गांव की अन्य गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाए जाने की बात कह गर्भवती महिला को भी टीका लगा दिया। टीका लगाने के दौरान चूक हुई तो लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरित असर पड़ सकता है। मामले की जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इधर अप्रशिक्षित कर्मचारी भी ड्य्टी लगा दिए जाने से छूटे लोगों को ढूंढ़- ढूंढकर टीका लगाकर जैसे तैसे काम को निपटा रहे है। इस तरह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लोगों की जिंदगी को भारी भी पड़ सकती है।

फोटो :- 02 महिला को टीका लगाता स्वीपर 

वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी, लक्ष्य से आधा भी नहीं कर पा रहे कर्मचारी
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा ब्लाॅक में प्रतिदिन 4295 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी तरह बेरला ब्लाॅक में 3297, नवागढ़ ब्लाॅक में 3833 व साजा ब्लाॅक में 2341 लोगों को टीका लगाया गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा नोटिस मिलने के बाद पिछले दिनों से कुछ सुधार आया है। लेकिन लक्ष्य के अनुरूप टीका लगाने में पीछे रह गए है। इधर अप्रषिक्षित कर्मचारियों के भरोसे चल रहे टीकाकरण अभियान में जिले के कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग की पोल खुलकर सामने आई। देवकर में आयुर्वेदिक डाॅक्टर टीका लगाते पाए गए। लोगों के विरोध होने पर चिकित्सकीय टीम गांव में टीका लगाने पहुंचा। तब कहीं जाकर दोपहर बाद टीकाकरण शुरू हो पाया। इसी तरह अन्य जगहों में जांच की जाए तो लापरवाही उजागर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग टीका के लक्ष्य को पूरा करने लापरवाही बरत रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

सफाई कमर्चारी नहीं लगा सकता टीका

वैक्सीनेशन के दौरान सफाई कर्मचारी टीका नहीं लगा सकते। मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। डॉ.प्रदीप घोष- सीएमएचओ बेमेतरा

मामले की जानकारी नहीं है। सफाई कर्मचारी का टीका लगाना गलत है। डॉक्टर से मामले की जानकारी ली जाएगी। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रदीप ठाकुर- एसडीएम बेरला

 

error: Content is protected !!