IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

1 दिसंबर 2021 से शुरू किया जाएगा धान खरीदी

कवर्धा। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी के दौरान होने वाले पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं को विशेष ध्यान में रखते हुए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस संबध में कलेक्टर शर्मा ने आदेश भी जारी किया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत कबीरधाम जिले के सहकारी समितियों द्वारा पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर 2021 से किया जाएगा। धान खरीदी केन्द्र में खरीदी सीजन के दौरान पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि को लेकर विभिन्न शिकायतें प्राप्त होती रहती है। धान खरीदी में विशेष निगरानी रखने एवं समन्वय स्थापित करने के लिए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें तहसील बोड़ला के लिए संयुक्त कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन मो-9753310969, दीप्ति गौते मो-9406035160, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी मो-6264201896, पंडरिया एसडीएम डी आर डाहिरे मो-9827152283 और डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा मो-9752806153 की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित अधिकारी धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व से ही धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था को लेकर विभिन्न अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर खरीदी कार्य सुचारू रूप से करवाएंगें।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!