IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत पंडरिया तहसील के ग्राम भुवालपुर निवासी अधार सिंह की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त राजकुमार को, ग्राम बागर निवासी रजैतिन की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त सोनसिंह को, ग्राम कुई निवासी रामलोचन की की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त रिम्पी को और बोड़ला तहसील के बटालियन प्रागंण छ.ग. सशस्त्र बल जैतपुरी के प्रभास कुमार की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त विजय कुमार को को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!