IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बेडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले में पुरूष, महिला एकल एवं डबल में कोरबा पश्चिम एवं रायपुर के खिलाडियों दिखाया दम

  • अंतरक्षेत्रीय विद्युत बेडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ

राजनांदगांव, 25 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड राजनांदगांव के तत्वाधान में राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम के बेडमिंटन कोर्ट में अंतरक्षेत्रीय विद्युत पॉवर कंपनीज बेडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में पुरूष, महिला एकल, डबल एवं ओपन में कोरबा पश्चिम एवं रायपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने विपक्षी खिलाड़ियों को करारी मात दी। मैच के पहले मुकाबले में पुरूष एकल में रायपुर क्षेत्र के दिलेश्व ठाकुर ने राजनांदगांव क्षेत्र के हेमंत मेश्राम को 22-10, 15-7, 18-8, 20-12 के सीधे सेटों से हराया।

दूसरा मैच महिला एकल रायपुर क्षेत्र के रीतिका पाण्डे ने अंबिकापुर क्षेत्र के राजनंदनी को 17-10, 20-14, 22-8, 19-9 के सीधे सेटों से करारी शिकास्त दी। पुरूष डबल में भी कोरबा पश्चिम एवं रायपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर अपने लीग के मैचों को जीत लिया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम के करकमलों से किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री मेश्राम ने संस्कारधानी मे सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल केवल हमारे षरीर को केवल गति ही नही देता है, बल्कि मन मस्तिश्क को त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करता है। उन्होने सभी खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम भावना से खेलें। प्रदेष स्तर पर आयोजित पॉवर कंपनीज के इस प्रकार के आयोजनों से अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच आपसी समझ एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खेल मे हार जीत का क्रम सदैव चलता रहता है खिलाडी हार से निराश ना हो, अपितु अगले मैच मे अपना उत्कृश्ट प्रदर्षन कर हार को जीत में बदले। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में अधीक्षण अभियंता रंजीत घोश, सलिल कुमार खरे, क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव कार्यपालन अभियंता यु.पी. वर्मा, कार्यपालन अभियंता एन. के. गुरूपांचयन, ए.डी. टंडन, आलोक दुबे, बीरबल उइके, सहायक अभियंता एन.के. साहू, एम0के0 साहू, मनीष शुक्ल, जी0एन0 देवांगन, कल्याण अधिकारी श्रीमती दीपिका कंवर, प्रषासनिक अधिकारी नीरज देवांगन, बी.एस. टेकाम, लेखाधिकारी भावेश वाल्दे, पीआरओ डी0एस0मंडावी, डी. दिलेश्वर राव, अशोक मोर, चन्द्रभान सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात् केन्द्रीय परिवेक्षक ईश्वर राव द्वारा खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने हेतु शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री मेश्राम ने सभी टीमों के मैनेजर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत तिवारी ने किया। मैच में निर्णायक की जिम्मेदारी संजय लिचडे, हेमंत पांडे एवं मनीष पाण्डे ने निभाई।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!