IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शादी का झांसा देकर 2 पुलिसकर्मी ने 4 साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देकर दो सगे भाई ने पीड़िता का 4 साल तक किया दुष्कर्म

बेमेतरा:- 17 नवंबर 2021:- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में 2 पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) साल व कमलेश सोनवानी (30) साल निवासी ग्राम देवरी थाना नवागढ़ के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान पहचान होने के बाद शादी का झांसा देने लगा। इस दौरान आरोपी ने किराए के मकान में पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी उनके बड़े भाई को होने पर वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने जब आरोपी को शादी करने की बात करने लगी तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जिसके बाद मामले में पीड़िता ने कोतवाली में दोनों सभी भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़िता का 4 साल से शारीरिक शोषण करता रहा। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!