IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

स्वीप कार्यक्रम : महाविद्यालयों में होगी ऑनलाईन वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागी को मिलेगा 2500 रु पुरस्कार

बेमेतरा 29 अक्टूबर 2021- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करने एवं उन्हे मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाईन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर संदीपान द्वारा इस आयोजन का दायित्व जिले के चिन्हित शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरु कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा के प्राचार्य को सौपा गया है। त्रिस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 06 नवम्बर 2021 तक किए जाने के निर्देश दिये गये है। महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित ऑनलाईन वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिसका आयोजन 12 नवम्बर 2021 के पूर्व किया जाना है।

विजेता प्रतिभागी को मिलेगा 2500 रु पुरस्कार

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय-“इस सदन की राय में निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की स्वतंत्र, सक्रिय एवं समान भागीदारी लैंगिक समानता को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी ” रखा गया है। जिला स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी के लिए प्रथम पुरस्कार 2500 रू, द्वितीय पुरस्कार 2000 रू. एवं तृतीय पुरस्कार 1500 रू. रखा गया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा से 500 रू. का नगद पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

You missed

error: Content is protected !!