IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आटो व कार में भिड़त, ईलाज के दौरान तीन की मौत, 12 घायल रायपुर रिफर

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत,भाटापारा से भिलाई घर जाने लौट रहे थे मानिकपुरी परिवार

घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में कराया भर्ती

भाटापारा से भिलाई घर जाने लौट रहे थे मानिकपुरी परिवार , राखी जोबा गांव के पास हुआ हादसा

फोटोः 01 हादसे में घायल लोगों को संजीवनी वाहन से इलाज कराने ले जाते लोग

बेमेतराः 23 अक्टूबर 2021:- जिले के साजा थानाअंर्तगत देवकर चौकी के राखी जोबा के पास ऑटो व कार में आमने सामने भिड़त हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। वही इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घटना 23 अक्टूबर को बीती रात 8:30 बजे की है।
साजा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्धाज ने बताया कि मृतका गीता मानिकपुरी पति मुरलीदास उम्र (55) निवासी डबरा पारा भिलाई, बहादुरदास पिता सरजुदास मानिकपुरी उम्र (55) डबरा पारा भिलाई, परमेश्वर पिता नारद सेन उम्र (36) मोहगांव (साजा) निवासी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डबरा पारा भिलाई निवासी मानिकपुरी परिवार पारिवारिक कार्यक्रम से भाटापारा गए हुए थे। जहां से ऑटो में वापस भिलाई लौट रहे थे। वही सेन परिवार अपने परिवार के साथ महासमुंद से जाइलो कार से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान राखी जोबा के पास दोनो वाहनों में आमने सामने भिड़त हो गई। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। दोनो वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को 108 संजीवनी से साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए ले जाया गया।

हादसे में घायल 5 लोगों को किया रायपुर रिफर

पुलिस ने बताया कि हादसे के तत्काल बाद ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गीता मानिकपुरी, बहादुरदास और परमेश्वर सेन की मौत हो गई। वही घटना में घायल 5 लोगों को डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया। इसी तरह अन्य 7 लोगों का साजा अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!