IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

हाथ की कलाई काट महिला ने पंखे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेमेतरा थाना के ग्राम रांका की घटना

महिला ने बेडशीट से पंखे में लगाई फांसी

बेमेतरा: 21 सितंबर 2021 :- बेमेतरा थानाअंर्तगत ग्राम रांका में एक महिला ने घर के कमरें में लगे पंखा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 20 अक्टूबर बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है।
बेमेतरा थाना प्रभारी ढाल सिंह ने बताया कि ग्राम नयापारा रांका निवासी मृतका संध्या साहू पति महेन्द्र साहू उम्र (23) साल ने अपने घर के छत की दूसरी मंजिल के कमरें में पंखे में बेडशीटट को बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि शाम को परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ढाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने बयान दिया है कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शादी के एक महीने बाद मृतका की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसका उपचार आरोग्य मनो चिकित्सा एवं नशा उन्मूलन केन्द्र सुपेला भिलाई में चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है। गुरूवार को पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी, 2 साल का एक बेटा है

पुलिस ने बताया कि मृतका संख्या साहू का 2 साल का एक बेटा है। मृतका की शादी साढ़े तीन साल पहले 26 मार्च 2018 को रांका निवासी महेंद्र साहू के साथ हुआ था। थाना प्रभारी ढाल सिंह ने बताया कि मृतका संध्या साहू ने आत्महत्या के पहले बाए हाथ की कलाई को धारदार वस्तु से काट लिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूर्यास्त होने की वजह से पंचनामा की कार्रवाई नहीं हो पाई है । गुरूवार को गांव पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!