IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 94 करोड़ के नजदीक पहुंचा

पिछले 24 घंटों में टीके की 79.12 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.98 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद उच्चतम है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.62 प्रतिशत) पिछले 106 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

xreporter news: 09 OCT 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 79,12,202 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 94 करोड़ (93,99,15,323) के नजदीक पहुंच गया। इसे 91,40,316 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,74,846
दूसरी खुराक 89,95,831
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,57,931
दूसरी खुराक 1,52,78,433
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 37,98,90,830
दूसरी खुराक 9,81,36,153
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 16,43,35,949
दूसरी खुराक 8,17,98,092
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,38,78,387
दूसरी खुराक 5,88,68,871
योग 93,99,15,323

पिछले 24 घंटों में 23,070 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,32,48,291 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 97.98 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Y0M5.jpg

लगातार 104 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 19,740 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003T0UW.jpg

इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,36,643 है, जो 206 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.70 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TL4Q.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,69,291 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.13 करोड़ से अधिक (58,13,12,481) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.62 प्रतिशत है, जो पिछले 106 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.56 प्रतिशत है। वह भी पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 123 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005XOE5.jpg

***

error: Content is protected !!