अर्जुन्दा में सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षको का किया सम्मान : स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं सहकारिता मंत्री श्री टेकाम
- कांदुल विद्यालय के लिए 40 लाख, भारती उ.मा. विद्यालय अर्जुन्दा के आहाता व शेड निर्माण के लिए 15 लाख रूपये की घोषणा
- 60 उत्कृष्ट शिक्षक 4 राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक 1 विशेष उपलब्धि पर पुरस्कृत शिक्षक एवं निजी स्कूलों के संचालक एवं शिक्षकों का सम्मान
बालोद। भारती विद्यालय अर्जुन्दा प्रांगण में विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के सत्र 2019-20 व 2020-21 के सेवानिवृत्त शिक्षक संकुल स्तर के उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं कोरोना महामारी मे दिवंगत शिक्षकों के परिजनों का सम्मान किया गया।
स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा 60 उत्कृष्ट शिक्षक 4 राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक 1 विशेष उपलब्धि पर पुरस्कृत शिक्षक एवं निजी स्कूलों के संचालक एवं शिक्षकों का सम्मान शॉल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने उ.मा.विद्यालय कांदुल के लिए 40 लाख, भारती उ.मा. विद्यालय अर्जुन्दा के आहाता व शेड निर्माण के लिए 15 लाख रूपये की घोषणा की। कार्यक्रम में बीरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, चन्द्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, संतूराम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी सहित विधानसभा के समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या मे उपस्थिति थे।

Sub editor