*कबीरधाम में वृक्षारोपण महाअभियान: जूनियर और यूथ रेडक्रॉस ने जिले भर में रोपे हजारों पौधे*
कवर्धा।। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, कबीरधाम द्वारा जिले भर में व्यापक ‘वृक्षारोपण महाअभियान’ का आयोजन किया गया। Collector एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष तूलिका प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हजारों पौधे लगाए गए।
इस महाअभियान को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सचिव रेडक्रॉस डॉ. डी.के. तुर्रे तथा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एफ.आर. वर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके दिशा-निर्देशन में जूनियर रेडक्रॉस (JRC) और यूथ रेडक्रॉस (YRC) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कबीरधाम जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के परिसरों में पौधरोपण किया।
रेडक्रॉस राज्य प्रबंध समिति के सदस्य बालाराम साहू ने बताया कि जिले के लगभग सभी JRC और YRC प्रभारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने-अपने संस्थानों में इस अभियान को गति दी। रोपे गए पौधों में छायादार और फलदार वृक्ष शामिल हैं। सभी प्राचार्य, विद्यालय स्टाफ सहित पीजी कॉलेज के प्रभारी कृष्णा बंजारे,गर्ल्स कॉलेज राजा झरिया, शीतल साहू , शास कॉलेज लोहारा श्रीमती के एस परिहार, शास कॉलेज पांडातराई डी पी चंद्रवंशी, शास कॉलेज बोड़ला सनत देवांगन, जुनियर रेडक्रॉस प्रभारी रक्से ललित जंघेल,सिंघनगढ़ केशव बंसवे, बेहरसरी जागेश्वरी साहू , राजनवगांव सुजीत गुप्ता, दसरंगपुर हेमधर साहू,मिनमिनिया माला मानिक, कोड़वा गोदान दुष्यंत सिंह ,अमलीडीह पूर्णिमा श्रीवास्तव ,के.के.पाठक, छिरहा विनाक्षी पाठक, खैरबना कला गीता इका, आत्मानंद दुर्गावती चौक कवर्धा रीना पंडित, खैरझिटी पुराना रेनूकांत चौधरी, रामपुर रागनी साहू ,गौरमाटी कीर्तन शुक्ला, कामठी राजेश कुमार, खोलवा छत्रपाल साहू, पलानसरी दिगेश्वर पांडे, बेंद्रची कमलेश्वरी ठाकुर, धौराबंद नंदराम यादव, कोको अंकिता रावत, रणवीरपुर शशांक यादव, दैहानडीह प्रतिमा मंडावी, पथर्रा सुधा महोबिया, दुर्गेश कुमार, भलपहारी संजय कुमार गुप्ता, बम्हनी भूपेंद्र साहू, बोक्करखार पोषण लाल साहू, कुम्ही उग्रेश चंद्रवंशी, मैनपुरी रीना सोनवानी, मरका तुलसी तंबारे , सूरजपुरा शशांक शेखर, दामापुर ओम प्रकाश बंजारे ,सारंगपुर हीरा भास्कर, कोयलारी कुशल राम राणा, पाढ़ा गयाराम सिंगरौल,मोहगांव जितेंद्र चंद्रवंशी, के के पाठक गोछिया, सावित्री देवांगन सिल्हाटी, जोधन चंद्रवंशी, नेवारी मनोरमा पांडे, घोंघा हेमंत सोनी, सिलहटी ए ए खान, दशरंगपुर रवेंद्र सिंह चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं को पौधों की सुरक्षा व नियमित देखभाल की शपथ भी दिलाई गई, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में यह प्रयास दीर्घकालिक और प्रभावी साबित हो सके।


