IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पत्रकार को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग

कवर्धा।। पंडरिया प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष व स्थानीय पत्रकार नरेंद्र तिवारी (नंदकिशोर तिवारी) को समाचार कवरेज और तालाब पाटने के विरोध पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने पंडरिया थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 10 सितंबर की रात्रि महामाया मंदिर परिसर की है। पीड़ित पत्रकार नरेंद्र तिवारी मंदिर दर्शन के लिए गए थे, जहां स्थानीय लोग राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बातचीत में बंटी ठाकुर नामक व्यक्ति ने तालाब पाटे जाने के संबंध में प्रकाशित खबरों का जिक्र किया। जब पत्रकार नरेंद्र तिवारी ने कहा कि वे अवैध रूप से तालाब पाटे जाने का हमेशा विरोध करेंगे और गलत कार्य करने वालों का नाम उजागर करेंगे, तो बंटी ठाकुर आक्रोशित हो उठा।

​आरोप है कि बंटी ठाकुर ने पंडरिया के पूरे मीडिया जगत को लेकर अपशब्द कहे और नरेंद्र तिवारी को मां-बहन की नग्न गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।

​शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि घटना के समय मौजूद अन्य व्यक्तियों (मोनू तिवारी व सुमित तिवारी) ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी बंटी ठाकुर पूर्व में भी शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है।

​लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत पत्रकार ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषी पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने और अपने व अपने परिवार के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित पत्रकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

error: Content is protected !!