IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह: आरती ठाकुर ‘ज्ञानदीप पुरस्कार’ से सम्मानित

कवर्धा।। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा के सभागार में जिला स्तरीय ‘मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पांडातराई की शिक्षिका आरती ठाकुर को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी योगदान के लिए ‘ज्ञानदीप पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, सम्मान राशि, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर अलंकृत किया।

​समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एफ. आर. वर्मा, सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता, यू.आर. चंद्राकर और जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
​शैक्षणिक नवाचार और उत्कृष्ट सेवा से शिक्षिका आरती ठाकुर ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के कार्यक्रमों में बतौर मास्टर ट्रेनर और राज्य स्रोत व्यक्ति (SRG) सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने नवीन पाठ्यपुस्तकों, अभ्यास पुस्तिकाओं व संदर्शिकाओं के लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे कक्षाओं में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक परंपराओं और कला-समेकित शिक्षा के जरिए शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए जानी जाती हैं।
​शिक्षिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षक समुदाय और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें बधाइयों का ताँता लगा हुआ है।

error: Content is protected !!