पोड़ी और हरिनछपरा में हरियाली की नई पहल
जिला प्रशासन की VB-G RAM G योजना के अंतर्गत एग्रिकान समिति के सहयोग से 1.5-1.5 एकड़ में हुआ वृहद वृक्षारोपण
कवर्धा।। पर्यावरण संरक्षण, ग्रामों में हरियाली को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ग्राम विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की VB-G RAM G योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी एवं हरिनछपरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।
दोनों ग्रामों में 1.5-1.5 एकड़ क्षेत्र में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, शिक्षकों, स्कूली विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं एग्रिकान समिति की टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
🌱 ग्राम पोड़ी में 1.5 एकड़ में पौधरोपण
ग्राम पोड़ी में ग्राम पंचायत की सरपंच मिथला मोतीराम साहू, जनपद सदस्य रविसदभावना वर्मा, उपसरपंच मुकेश कुम्भकार, पंच मनोज वर्मा, वेद साहू एवं उमा गोस्वामी, चंदू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में दिलीप श्रीवास्तव, अमन पाली, अनिल पाली, महिला समूह की अध्यक्ष दुर्गा नट, बती बाई, राधिका बाई एवं सुमित्रा बाई सहित महिला समूह की सदस्याएं, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।
यहां आम, अमरूद, नींबू, नीम, करौंदा, आंवला, कदम्ब, कटहल, जामुन, बांस एवं गुलमोहर सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
🌳 हरिनछपरा के मुक्तिधाम में 1.5 एकड़ में पौधरोपण
ग्राम हरिनछपरा के मुक्तिधाम परिसर में सरपंच श्रीमती रेखा ध्रुवे की उपस्थिति में 1.5 एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सहभागिता की।
यहां आम, अमरूद, नींबू, नीम, करौंदा, आंवला, कदम्ब, कटहल एवं जामुन जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
👥 एग्रिकान समिति की टीम रही मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति से कबीरधाम जिला समन्वयक दीपक बागरी, प्रोग्राम ऑफिसर कविता लांझी एवं सुरेंद्र सोनकर, INRM एक्सपर्ट अंकित मिश्रा, दीपाली पटेल, सोशल मोबेलाइजर हरसिद्धि चौबे एवं मीना यादव, ऋषि मिश्रा एवं नितेश चंदेल तथा कवीर स्वयंसेवी नंदलाल, सुदामा एवं तम्मना बंजारे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। आज लगाए गए ये पौधे भविष्य में स्वच्छ हवा, छाया, पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने तथा अपने ग्रामों को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।


