IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*शिक्षक दिवस पर ABVP बोड़ला ने किया गुरुजनों का सम्मान*

कवर्धा/बोड़ला।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई बोड़ला द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर एवं आसपास के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक सम्मान एवं गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व की भावना को जागृत करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत बोड़ला महाविद्यालय, बोड़ला PMSREE स्कूल, बोड़ला शिशु मंदिर, राजानवागांव स्कूल एवं पोंडी PMSREE स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों को पुष्प एवं सम्मान स्वरूप सामग्री भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और अनुभव से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच शिक्षा, संस्कार, राष्ट्र निर्माण तथा युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर भी संवाद किया गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके योगदान और समर्पण के प्रति सदैव सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में रुपेश भट्ट, वेदांत चौहान, बिरेन्द्र बघेल, राजेश यदु, गोपाल जायसवाल एवं लक्ष्मण पटेल सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बोड़ला ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजनों को नमन करते हुए कहा—
“गुरु वो दीपक हैं, जो स्वयं जलकर
विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशित करते हैं।
गुरु के सम्मान से बढ़कर कोई सम्मान नहीं,
क्योंकि गुरु ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं।”

error: Content is protected !!