IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आज सावन के अंतिम सोमवार पर पंचमुखी बुढ़ा महादेव में महाभंडारा और भव्य भस्म आरती का आयोजन

कवर्धा XReporter News।। पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार (24 अगस्त 2026) के उपलक्ष्य में श्री रिद्धि सिद्धेश्वर पंचमुखी बुढ़ा महादेव सेवा समिति द्वारा कवर्धा स्थित पंचमुखी महादेव दरबार में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों एवं विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

दिनभर के प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम:-

  • प्रातः 03:00 बजे: भव्य महाकाल श्रृंगार आरती, भस्म आरती एवं महाआरती संपन्न होगी।
  • सुबह 10:00 बजे से: विशाल महाभंडारे का शुभारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी
  • शाम 06:00 बजे (विशेष आकर्षण): बैंड-बाजे के साथ भव्य ‘महा भस्म आरती’ का विशेष आयोजन किया जाएगा।

​आयोजन समिति एवं मुख्य पुजारी ने सभी शिव भक्तों व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा का आशीर्वाद व महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।।

error: Content is protected !!