IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*धनुक वर्मा बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कबीरधाम जिलाध्यक्ष*


कवर्धा।। त्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए श्री धनुक वर्मा, शिक्षक एलबी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही, विकासखंड बोड़ला, जिला कबीरधाम को जिला कबीरधाम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।


संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया कि संभाग अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी दुर्ग विनोद गुप्ता की अनुशंसा एवं प्रस्ताव पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष के. डी. वैष्णव सहित उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धनुक वर्मा को संघ के संविधान के अनुरूप शिक्षा, शिक्षक एवं संघ हित में निरंतर सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण लाल वर्मा, जिला सचिव संजय पटेल, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष राजू मेश्राम, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राम पाटिल सहित महेश कुमार पाली, लतीफ कुरैशी, बलियार सिंह उइके, मार्कण्डेय राम साहू, श्रवण कुमार रजक, ननक राम धुर्वे, केसो राम पाली, टीकाराम निर्मलकर, रामबिलास गजराज, शत्रुहन सिंह धुर्वे, ईश्वरी राम पटेल, राजेंद्र कुमार कौशिक, सुनील कुमार वर्मा, अशोक कुमार श्रीवास, सद्दू राम चंद्रवंशी, गुलाब सिंह तिलकवार एवं सतीश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
धनुक वर्मा की नियुक्ति पर शिक्षक एवं संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

error: Content is protected !!