IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आरोपियों को बचाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है एस. लोहारा पुलिस : हनुमान यदु

सिलहटी/एस. लोहारा/कवर्धा। हनुमान यदु ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा है कि एस. लोहारा थाना पुलिस आरोपियों को बचाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। उन्होंने विशेष रूप से एस. लोहारा थाना में कई बार पदस्थ रहे एएसआई संदीप चौबे की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

हनुमान यदु का कहना है कि संबंधित मामले में दो शिक्षक विद्यालय में कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचे थे, जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी। उनका आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्याप्त है।

उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा यदि जांच में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

हनुमान यदु ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!