शिक्षक हित में 15 जुलाई: समस्त स्कूलों में ताला–बंदी और धरना देने की अपील — संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ छ.ग.
कवर्धा।। शिक्षक हित में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा 15 जुलाई काे एक दिवसीय किये जा रहे आंदोलन का संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ छ ग खुला समर्थन करते हैं एवं प्रदेश के समस्त स्कूलों में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने अपील करते हैं….
कमल दास मुरचले प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ छ ग।
संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ पंजीयन क्रमांक 122202240154 के प्रदेश अध्यक्ष कमल दास मुरचले, प्रदेश समन्वयक होली राम चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष (1) हेमलता नाग, (2) किरण सिंह नेताम, प्रदेश महासचिव हुलासी राम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु दास मानिकपुरी, दिनेश कुमार निर्मलकर, टुकेश्वर मानिकपुरी, कमल कुमार यादव, मीरा देवांगन, दयावती गावड़े, एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों, प्रदेश के समस्त सदस्यों के साथ एक रॉय होकर निर्णय लिया गया हैं कि शिक्षक एल बी संवर्ग लंबे समय से प्रथम नियुक्ति की सेवा गणना कर पेंशन एवं क्रमाेन्नति की मांग हम लगातार कर रहे है, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक वेतन विसंगति के विरोध में कई वर्षों से मांग कर रहे है, जिससे सहायक शिक्षक साथियों काे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे वे आक्रोशित है, वर्तमान में टीईटी की अनिवार्यता के चलते अधिकतर प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक साथी मानसिक रूप से परेशान है, इसके साथ पदाेन्नति में वरिष्ठता, सेवा सुरक्षा , विभागीय परीक्षा की मांग के साथ आये दिन स्कूल शिक्षा विभाग के नये नये आदेश एवं अव्यवहारिक दृष्टिकोण से पुरे छत्तीसगढ़ के शिक्षक परेशान है, जहां पढाई और प्रवेश की चर्चा हाेनी चाहिए वहां पर प्रधान पाठक व शिक्षकाे की वी. एस. के. एप से उपस्थिति, आनलाइन कार्य, नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या से शिक्षक काे परेशान किया जा रहा है, वीएसके एप मे उपस्थिति नही हाेने पर जुलाई माह का वेतन राेकने का निर्देश जारी किया है, शिक्षक वी.एस.के एप में माैजूद तकनीकी खामी, नेटवर्क, सर्वर समस्या एवं निजता से परेशान है, सत्र के पहले दिन ही एप काम नही किया जिससे शिक्षकाे की उपस्थिति नही हाे पाई, अधिकारी सुदूर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्राे के स्कूल जाकर देखे कि वहां नेटवर्क की क्या स्थिति है, दिन भर शिक्षक नेटवर्क की खाेज में यहां वहां भटक रहे है, इन सभी समस्याओं काे लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने 15 जुलाई काे एक दिवसीय आंदोलन की घाेषणा किया है जिसे संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ छ ग खुला समर्थन करता है और समस्त प्रदेश भर के स्कूलों में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने अपील करते हैं।


