*हरीश साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश युवा प्रकोष्ठ साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये l*
कवर्धा।। प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डां. निरेंद्र साहू जी और युवाप्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत एवं महामंत्री रामचरण साहू व जिलाध्यक्ष धरमराज के मार्गदर्शन मे प्रदेश संगठन ने अपने टीम की घोषणा शनिवार को कर दी है जिसमे कवर्धा जिले से हरीश साहू को प्रदेश सह संयोजक (उपाध्यक्ष) की बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है, हरीश साहू समाज मे सक्रियता के साथ अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे है चाहे वो क़ोई समाजिक पद मे रहे या न रहे किन्तु उनकी समाज के प्रति सेवा समर्पण को देखते हुवे ये जिम्मेदारी दिया गया है पूर्व मे हरीश साहू तहसील बोड़ला के संगठन मंत्री रहे, फिर जिले मे उन्हें कर्मा सेना का जिलाध्यक्ष बनाया गया ,समाज सेवा और समाज के प्रति समर्पित भाव के देखते हुवे पुनः प्रदेश साहू संघ ने अपने टीम मे जगह दिया है l हरीश साहू वर्तमान मे मैत्री गौसेवक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री है और नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष भी है और निरंतर गौमाता की सेवा और मानव सेवा के लिए हमेशा ततपर रहते है l
हरीश साहू ने प्रदेश व जिला संघ का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की प्रदेश की टीम ने जो मुझे जिम्मेदारी प्रदान किया है मैं अपने तन मन धन से अपनी जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करूँगा और मेरे सभी शुभचिंतक जिनके आशीर्वाद से मुझे ये जिम्मेदारी मिली है आप सभी का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ ।🙏🙏🙏


