IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

**मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक पर वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट का आरोप, जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग**

**कवर्धा।** सामाजिक कार्यकर्ता **हनुमान यादव** ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि एक मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक (हेड मास्टर) ने एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ चप्पल से मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान पाठक के सहयोगी **विनोद गुप्ता** ने कथित रूप से कहा कि, *”मैं विजय शर्मा का आदमी हूं, मारो साले को, किसी का कुछ नहीं होगा।”*

हनुमान यादव ने आरोप लगाया कि संबंधित प्रधान पाठक एवं विनोद गुप्ता विद्यालय विकास समिति तथा शासन द्वारा विद्यालय के विकास के लिए दी जाने वाली राशि के उपयोग में गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जो कोई इनके विरुद्ध आवाज उठाता है, उसे झूठे मामलों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जाती है।

हनुमान यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर से मांग की है कि दोनों व्यक्तियों की संपूर्ण सेवा अवधि, कार्यप्रणाली एवं वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी शिक्षक के विद्यालय में शराब के नशे में आने अथवा विद्यार्थियों के हितों के विपरीत आचरण करने के आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को विद्यालय परिसर से हटाकर आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।

हनुमान यादव ने कहा कि शिक्षा का मंदिर बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र है। ऐसे में शिक्षकों का आचरण मर्यादित, अनुशासित एवं आदर्श होना चाहिए। यदि कोई कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करता है या कानून से ऊपर होने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई होना जनहित में आवश्यक है।

You missed

error: Content is protected !!