**सिल्हाटी में जनसेवा की अनूठी पहल, पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने खर्च से बांटा चावल**
*सिल्हाटी-कवर्धा।* विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत सिल्हाटी में जनसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 की पंच आरती देवांगन एवं वार्ड क्रमांक 8 के पंच रामनाथ देवांगन ने आज 22 जून को अपने-अपने वार्डों में आम जनता को प्रति परिवार 10-10 किलो चावल का वितरण अपने निजी व्यय से किया।
उल्लेखनीय है कि दोनों पंचायत प्रतिनिधि पति-पत्नी हैं। इनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य से ग्रामवासियों में खुशी की लहर है तथा लोगों ने उनकी उदारता और समाजसेवा की भावना की सराहना की है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए इस प्रकार का सहयोग प्रेरणादायक है। पंचायत प्रतिनिधियों की इस पहल से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
** हनुमान याद, सिल्हाटी (स. लोहारा)**।


