IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जनपद प्रतिनिधि तुषार चंद्रवंशी ने वनांचल के बीच मनाया 27वां जन्मदिवस, जनसेवा और समाजसेवा का दिया संदेश

कवर्धा/पंडरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊर्जावान, तेजतर्रार एवं युवा नेतृत्वकर्ता, विद्यार्थी परिषद में कबीरधाम के सर्वाधिक 6 बार जिला संयोजक रहे, पूर्व प्रदेश सहमंत्री (छत्तीसगढ़ प्रांत) एवं वर्तमान में जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 के जनपद प्रतिनिधि तुषार चंद्रवंशी ने अपना 27वां जन्मदिवस सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

अपने जन्मदिवस के अवसर पर तुषार चंद्रवंशी महली जंगल एवं कोकदाखार जंगल जैसे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने वीर गोंड, आदिवासी एवं जनजातीय समाज के माता-बहनों, बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ आत्मीयता से समय व्यतीत कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े, मिठाई, कॉपी, पेन, पेंसिल, स्लेट, जूते एवं चप्पलों का वितरण किया गया। इस पहल से वनांचल क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

तत्पश्चात सायं 7 बजे पांडाताराई में क्षेत्र क्रमांक 22 के नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने तुषार चंद्रवंशी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा, समाजसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले ग्राम चरखुरा कला, सराईपातेरा, पुतकी, दसरंगपुर, डोंगरिया कला सहित अन्य गांवों के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं उत्सव का वातावरण रहा तथा लोगों ने केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर जन्मदिवस को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि तुषार चंद्रवंशी सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सहभागी रहते हैं तथा आधी रात को भी लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते हैं।

उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं जनहित के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई है।

जनसेवा को समर्पित इस जन्मदिवस समारोह ने समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा एवं समर्पण का संदेश देते हुए लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया।

error: Content is protected !!