IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भीषण गर्मी को देखते हुए नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू करने की मांग – हनुमान यादव

कवर्धा/सिल्हाटी। मिक्सर हनुमान यादव ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, असहनीय उमस तथा स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखते हुए राज्य सरकार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूल खोलने का निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।

हनुमान यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। वहीं कई स्थानों पर हल्की बारिश के कारण गर्मी और उमस की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। मौसम विभाग भी लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। ऐसी परिस्थितियों में छोटे बच्चों को स्कूलों में लंबे समय तक बैठाना उचित नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्कूलों में अभी भी पर्याप्त स्वच्छता, वेंटिलेशन, कूलर, छायादार परिसर तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चों के हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है।

हनुमान यादव ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 की शुरुआत 16 जून के बाद 1 जुलाई से की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को मौसम की वास्तविक परिस्थितियों तथा विद्यार्थियों के विचारों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों की देखभाल को दूर करेगा।

error: Content is protected !!