IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कबीरधाम में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन, निलंबन की मांग तेज

कवर्धा। कबीरधाम जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शासकीय आत्मानंद स्वामी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में आयोजित RSS के अभ्यास वर्ग को प्रशासनिक संरक्षण प्रदान किया गया, जो शिक्षा विभाग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग का कार्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, न कि किसी विशेष वैचारिक संगठन के कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करना। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी एक सरकारी अधिकारी के बजाय “RSS एजेंट” की तरह कार्य कर रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!