*छत्तीसगढ़ स्वैच्छिक रक्तदान उपसमिति के वाइस चेयरमेन बने बालाराम साहू*
कबीरधाम। भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा रायपुर के द्वारा राज्य शाखा के उपसमिति का गठन किया गया है। रेडक्रास राज्य शाखा चेयरमेन तोमन साहू के मार्गदर्शन में रेडक्रास सोसायटी की गतिविधियों में पूरे छत्तीसगढ़ में वृद्धि हुई है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर की प्रबंध समिति द्वारा विभिन्न समितियों एवं उपसमितियों का गठन किया गया है। नियम 12 अनूसूची 03 के 08 अंतर्गत गठित विभिन्न समितियों में बालाराम साहू को वाइस चेयरमेन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए है। उन्हें रक्तदान उप समिति का वाइस चेयरमेन नियुक्त किया गया है। बालाराम साहू वर्तमान में जिला में राज्य रेडक्रास प्रतिनिधी के रूप में सेवाए दे रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रक्तदान के विषय में कार्ययोजना तैयार कर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर बालाराम साहू ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी के *अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चेयरमेन राज्य शाखा तोमन साहू* के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे जो दायित्व सौंपा गया है, उनका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के रेडक्रास रक्तदान उपसमिति के वाइस चेयरमेन नियुक्त होने पर बालाराम साहू को जन प्रतिनिधिों, पदाधिकारियों एवं रेडक्रास सदस्यों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएॅ एवं बधाइ प्रेषित की गई। पूर्व विधायक एवं चेयरमेन डाॅ. सियाराम साहू, वाइस चेयरमेन जीवन कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल दानी, कलेक्टर एवं अध्यक्ष गोपाल वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव डाॅ. डी.के. तुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर.वर्मा, रेडक्रास प्रबंध समिति के सदस्य दौलत कश्यप, अभिलाषा पंडा, शीतल साहू, डाॅ. केशव ध्रुव, सुदर्शन कुर्रे, डाॅ. पुरूषोत्तम राजपूत, डी.एस.राजपूत, हरिश साहू सभी सदस्यों ने तथा डॉ एस के शर्मा ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ सलिल मिश्रा, डॉ जितेंद्र वर्मा,डॉ हर्षित टुवानी, ईश्वर साहू,पंचतिलक मरकाम, गोपाल दास, मनोहर पावले, सतीश लांझी, वीरेंद्र बंजारे शुभकामनाएॅ प्रेषित करते हुए कहा कि बालाराम साहू के नेतृत्व में प्रदेश में रक्तदान जीवन दान के प्रति जागरूकता आयेगी तथा रेडक्रास की गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।


