IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। वार्ड क्रमांक 42 में पेयजल एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद की लगातार पहल और जागरूकता के परिणामस्वरूप जिला एवं नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। 3 जून को राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने वार्ड का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायतों के आधार पर पानी के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच हेतु भेजा गया है। इस अवसर पर वार्डवासियों ने क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
महापौर, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए तथा आश्वस्त किया कि वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।
वार्ड पार्षद ने प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वार्डवासियों ने भी प्रशासन के इस संवेदनशील एवं सक्रिय रवैये का स्वागत करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन वार्ड नंबर 46 के पार्षद हेमंत शेखर यादव वार्ड नंबर 43 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव वार्ड नंबर 42 के बूथ अध्यक्ष नरेश सारथी , चेतन यादव , लोमेश साहू , शैलेंद्र साहू , नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!